Saturday, August 20, 2016

दुआ Prayer



शहरों को खुशहाली दे,
खेतों को हरियाली दे ।
सब चेहरों को चाँद बना,
सब होंठो को लाली दे ।
सिर्फ़ तुझी से माँगे जो
ऐसे हाथ सवाली दे ।
जेहेन मेरा ज़रखेज बना,
दिल मत दर्द से खाली दे ।
हर मुश्किल से गुज़र सकूँ मैं,
हिम्मत मुझको आली दे।

1 comment: